फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बनारस और गाजियाबाद से मंगाते थे एमडीएमए बनाने के लिए केमिकल

Thu, 17 Jul 2025 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एसटीएफ और नानकमत्ता पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार नशा तस्कर कुनाल कोहली एमडीएमए ड्रग्स का बड़ा नेटवर्क चला रहा था। स्थानीय पुलिस को शक न हो, इसलिए वे तैयार माल को सीधे मुंबई या दूसरे प्रदेशों में भेज देते थे। कुनाल की तलाश मुंबई क्राइम ब्रांच और ठाणे जिले की पुलिस मुकदमों में कर रही थी। जिला पुलिस ने मुंबई पुलिस को कुनाल की गिरफ्तारी की सूचना दी है और गिरोह के संबंध में जानकारियां साझा करने की बात कही है।
विज्ञापन


एक साल पहले कुनाल ने अपने साथियों के साथ टनकपुर के गैंडाखाली में एमडीएमए बनाने की फैक्टरी लगाई थी। पांच महीने तक वे गांव में सुनसान जगह पर एमडीएमए बनाते रहे। इसी बीच मुंबई पुलिस ने दबिश दी तो वे सामान समेटकर चलते बने। इसके बाद उन्होंने पिथौरागढ़ के थल क्षेत्र में मुर्गी फार्म की आड़ में एमडीएमए बनाने की फैक्टरी लगाई थी लेकिन तैयार माल मुंबई में एमडीएमए सप्लाई करने के दौरान बल्लीराम गुप्ता के पकड़े जाने के बाद सभी अलग-अलग हो गए थे।
गिरफ्तार कुनाल ने पूछताछ में बताया कि वे बनारस और गाजियाबाद से केमिकल मंगाते थे। केमिकल मिलाने के बाद 20 घंटे तक गर्म आंच में मथने के बाद माल तैयार किया जाता था। चूंकि केमिकल मथने के दौरान काफी दुर्गंध आती थी, लिहाजा वे सुनसान जगह चुनते थे। उनकी निशानदेही पर बरामद केमिकल को गाजियाबाद से मंगाया गया है। कुनाल के खिलाफ मुंबई में एनडीपीएस एक्ट के दो और बनबसा में एक केस दर्ज है।
विज्ञापन


कोट:
मुंबई पुलिस को कुनाल की गिरफ्तारी की जानकारी दे दी है। एमडीएमए तस्करी को लेकर इनपुट साझा करने का अनुरोध किया है। ड्रग्स तस्करों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही हैं। इस नेटवर्क के और लोग होंगे तो उन्हें चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाएगा। - मणिकांत मिश्रा, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें