फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारखाने के रसायन अपशिष्ट से छह ग्रामीण बेहोश

Tue, 10 Nov 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 रात के अंधेरे में कोई वाहन खाली प्लॉट में खतरनाक रसायन अपशिष्ट फेंक गया, जिससे उठती तेज दुर्गंध से नजदीकी गांव के छह लोग बेहोश हो गए। हालांकि घर पर ही प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार आ गया, लेकिन इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। एसडीएम ने मामले में जांच बैठाने के साथ पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार की देर रात कोई कारखाने वाला फैक्ट्री के रसायन अपशिष्ट पदार्थ को बड़ी मात्रा में बहला नदी के किनारे एक खेत में गिरा गया। यह रसायन इतना जहरीला था कि इसकी दुर्गंध से नदी पार स्थित गांव हरप्रसाद नगर निवासी गंगा देवी पत्नी डालचंद्र, रचना पत्नी विजय ठाकुर, अमन गुप्ता, अनुज, रामफल, प्रियंका पुत्री पंकज प्रभात की तबियत बिगड़ गई।
गंगा देवी ने बताया कि हवा में तेज दुर्गंध से आंखों में जलन हो रही थी और सिर दर्द हो रहा था। उसके बाद बेहोशी छा गई। 
अमन गुप्ता ने बताया कि इस गैस की दुर्गंध से बेचैनी हो रही है। खाली भूखंड से आ रही तेजाबी हवाओं की खबर फैलते ही किसी ने जेसीबी मशीन भेजी और गड्डा खोदकर मिट्टी से पटवा दिया। इधर, सूचना मिलने पर अधिकारियों ने अज्ञात कारखाने मालिक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम पीएस राणा ने बताया कि कोई रात को खेत में रसायन अपशिष्ट गिरा गया। आईटीआई पुलिस को अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया गया है। आईटीआई एसओ अरुण सैनी ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें