खटीमा। किलपुरा रेंज में शनिवार को हाथी के हमले से मृतक उमेद सिंह बोरा निवासी श्रीपुर विचवा गोठ के परिजनों को वन विभाग ने एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की। इस दौरान मौके पर पहुंची विधायक पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी और वन विभाग की टीम ने शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विधायक पुष्कर सिंह धामी ने हाथी के हमले में मृतक के परिवार को हर संभव सहायता की कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मृतक के घर श्रीपुर विचवा पहुंचे उपप्रभागीय वनाधिकारी शिवराज चंद, वन क्षेत्राधिकारी नक्षत्र लव शाह और विधायक पत्नी धामी ने मृतक आश्रित शमशेर सिंह को एक लाख का चेक सौंपा।