फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अमेरिका में नौकरी दिलाने के नाम पर 8.5 लाख की ठगी, पुलिस ने धोखाधड़ी का केस किया दर्ज

Thu, 16 Nov 2023 03:27 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से साढ़े आठ लाख रुपये ठगे जाने का मामला सामने आया है। युवक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अमेरिका में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से साढ़े आठ लाख रुपये ठगे जाने का मामला सामने आया है। युवक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


बिल्हैरी (महतगांव ) चकरपुर निवासी पंकज कुमार ने पुलिस को बताया कि जुलाई में उन्हें अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने स्वयं को अमेरिका की क्रैक्स रिग वैल ऑयल एंड गैस कंपनी का एचआर बताते हुए वहां नौकरी दिलवाने की बात कही। जब उसने ऑनलाइन पड़ताल की तो जानकारी सही पाई गई। 

इस पर उन्हें अज्ञात व्यक्ति पर विश्वास हो गया। उन्होंने अज्ञात व्यक्ति को फोटो, पासपोर्ट, आधार कार्ड आदि की फोटो मेल कर दी। अज्ञात व्यक्ति ने उनसे वीएफएस ऑफिस मुंबई में संपर्क करने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने 25 जुलाई 2023 से 25 अगस्त तक कुल 8,50,000 रुपये की राशि भेजी। ठगी का एहसास होने पर इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें