फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कट जाएगी चौरासी तेरी, कर वंदना बाब्बे नानक दी

विज्ञापन
सितारगंज नगर कीर्तन में गुरु महाराज की पालकी के आगे झाड़ू लगाती चल रही महिलाएं। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को सिख संगत ने शहर में विशाल नगर कीर्तन निकाला। कई श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से पालिकाध्यक्ष को हरीश दूबे को सरोपा देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद गुरुद्वारा श्री सिंह सभा से भव्य नगर कीर्तन निकला गया। नगर कीर्तन श्री गुरु महाराज की रहनुमाई एवं पंच प्यारों की अगुवाई में मुख्य चौराहा, अमरिया चौक, एमपी चौक होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ।
गुरु महाराज की पालकी के आगे महिला-पुरुष झाडू लगाते चल रहे थे। नगर कीर्तन में रागी, ढाढ़ी व कविसरी जत्थों ने गुरु की महिमा का गुणगान कर संगत को निहाल किया। इस दौरान जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल ..., वाहे गुरु जी दा खालसा वाहे गुरु जी दी फतेह जैसे नारों और कट जाएगी चौरासी तेरी, वंदना कर बाब्बे नानक दी, कोये बोले-राम-राम तो कोये कहे खुदाई कीर्तन से शहर गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

नगर कीर्तन में श्री गुरुनानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिटी किंग पब्लिक स्कूल, जयपुरिया स्कूल, सेमरॉक पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी भी शामिल रहे। इस मौके पर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा को आकर्षक झालरों और शहर को तोरण द्वारों से सजाया गया था।
वहां अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष इकबाल सिंह लाडी, गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान दलवीर सिंह बल, गुरुद्वारा बाबा जोरावर सिंह जी, बाबा फतेह सिंह जी के मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह, गुरप्रीत सिंह देओल, सुखवीर सिंह बेदी, कुलवंत सिंह अटवाल, कुलदीप सिंह लालपुर, राजेंद्र सिंह संघा, जिपं सदस्य जावेद मलिक, डॉ. सुखविंदर सिंह टुरना, जत्थेदार बाबा पाल सिंह, गुरसाहब सिंह गिल, पूर्व ग्राम प्रधान अजीत सिंह जोशन, जत्थेदार त्रिलोक सिंह आदि थे।
...और नारियल पर बजते रहे हथौड़े
सितारगंज। रंजीत अखाड़ा रुद्रपुर की गतका पार्टी के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों आश्चर्यचकित कर दिया। सरदार सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित गतके में कलाकारों ने आंखों में नमक डालकर पट्टी बांध 80 नारियल 40 सेकंड में तोड़ा। बीवियों के जत्थे ने भी जमकर गतका खेला।

सितारगंज में नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंच प्यारे।- फोटो : SITARGANJ

सितारगंज में नगर कीर्तन के दौरान सजी पालकी से प्रसाद लेती संगत।- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें