फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईचारे की मिसाल: दरगाहों और मस्जिदों में 21 बार करें श्रीराम का उद्घोष, पांच-पांच दीये जलाने की अपील

Wed, 10 Jan 2024 04:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की बैठक में वक्ताओं ने लोगों से मुस्लिम मंच के कार्यों को समाज के बीच जाकर मजबूती से स्थापित करने और 22 जनवरी को अपने घरों, मस्जिद, दरगाहों में 21 बार श्रीराम का उद्घोष करने और आयते करीमा करने का आह्वान किया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की मंगलवार को डॉक्टर लाइन में बैठक हुई। वक्ताओं ने लोगों से मुस्लिम मंच के कार्यों को समाज के बीच जाकर मजबूती से स्थापित करने और 22 जनवरी को अपने घरों, मस्जिद, मजारों और दरगाहों में 21 बार श्रीराम... जय राम... जय जय राम का उद्घोष करने और आयते करीमा करने का आह्वान किया।

विज्ञापन

बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंच के संगठन मंत्री तुषारकांत हिंदुस्थानी और उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो ने किया। बैठक की अध्यक्षता आरएसएस के प्रांत संपर्क प्रमुख डॉ. अक्षय चौहान ने की। मो. अहमद ने लोगों से मंच के कार्यों को समाज के बीच जाकर मजबूती से स्थापित करने और 22 जनवरी को घरों, मस्जिदों, मजारों और दरगाहों में 21 बार श्रीराम...जय राम...जय जय राम बोलने और आयते करीमा करने का आह्वान किया। 
 

ये पढ़ें- Rudrapur: प्रदेश में ई-बर्ड एप से होगी प्रवासी परिंदों की गिनती, 20 जनवरी से की जाएगी गणना

 

मो. अहमद ने घर, दरगाह और मस्जिद में पांच-पांच दीये जलाने और 15 जनवरी तक मुस्लिम व्यक्तियों को अपने घरों से निकलकर लोगों को अयोध्या जाने का निमंत्रण देने की अपील की। वहां यामीन सैफी, हाजी इदरीस सैफी, डॉ. आरिफ, साजिद सैफी, नौशाद अंसारी, जावेद सैफी, शबाना खां, विकास सक्सेना आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें