फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: देवी ध्वजारोहण के साथ आज से होगा चैती मेले का आगाज

Mon, 08 Apr 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर का चैती मंदिर। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। उत्तर भारत की प्रसिद्ध मां बाल सुंदरी देवी का चैत्र मास में लगने वाला ऐतिहासिक चैती मेला आज से शुरू हो जाएगा। पंडा विकास अग्निहोत्री ने बताया इस वर्ष चैत्र नवरात्र की सप्तमी यानी 15 अप्रैल की अर्द्ध रात्रि पंडा आवास मोहल्ला कानूनगोयान से मां भगवती का डोला चैती मेला मैदान स्थित मंदिर पहुंचेगा। मां भगवती यहां 22 अप्रैल तक श्रद्धालुओं को दर्शन देगी और 22 अप्रैल की ही अर्द्ध रात्रि डोला वापस पंडा आवास पहुंचेगा।
विज्ञापन

52 शक्तिपीठों में शामिल उज्जैनी शक्तिपीठ मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में उत्तराखंड के अलावा यूपी, दिल्ली समेत कई राज्यों के श्रद्धालुओं में भारी आस्था है। चैत्र मास में लगने वाले इस मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां मत्था टेकने के साथ अपने बच्चों का मुंडन संस्कार और नवविवाहिता दंपति मां के दर्शन व जात लगाने पहुंचते हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडा विकास अग्निहोत्री बताते हैं जिस स्थान पर गर्भ गृह है। वहां मां पार्वती की बाई भुजा गिरी थी। इसलिए यह मंदिर 52 शक्तिपीठों में शामिल है। बताया काशीपुर का नाम पहले उज्जैनी था। जिसके चलते मंदिर का नाम उज्जैनी शक्तिपीठ पड़ गया। वहीं मंदिर परिसर के ईशान कोण में यज्ञशाला स्थापित है। जहां प्रतिदिन हवन-यज्ञ होता है। माना जाता है कि द्रोपदी ने भी यहां मां बाल सुंदरी देवी की पूजा-अर्चना की थी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें