फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सर्टिफिकेट दिए इंस्टीट्यूट बंद कर गायब संचालक

Wed, 03 Feb 2016 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक इंस्टीट्यूट संचालक पर छात्र से मोटी फीस वसूलकर डिग्री नहीं देने का आरोप लगा है। संचालक बिना डिग्री दिए इंस्टीट्यूट पर ताला लगाकर चलता बना। पीड़ित ने संचालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


मंगलवार को बड़ी मुखानी हल्द्वानी गोकुल जोशी अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंचकर कोतवाल जेसी पाठक के समक्ष समस्या रखी। उसने बताया कि बीते 8 अगस्त 2012 को उसने गांधी पार्क के समीप स्थित एक इंस्टीट्यूट में पॉलीटेक्निक मेकेनिकल में प्रवेश लिया था। प्रवेश लेते समय संचालक ने कोर्स खत्म होने के बाद अच्छी नौकरी का भी वादा किया था।

बीते साल उसका डिस्टेंस एजूकेशन के तहत कोर्स खत्म हो गया, लेकिन डिग्री देने के बजाए संचालक इंस्टीट्यूट में ताला लगाकर चलता बना। उसने कोर्स की एवज में दो किश्तों में 52 हजार रुपये भी जमा किए थे। वर्तमान में संचालक मेरठ में इंस्टीट्यूट चला रहा है। वह फोन रिसीव नहीं करता है।
विज्ञापन


उसने बताया कि उसके दोस्त कुलदीप ने भी एक लाख रुपये कोर्स के लिए फीस जमा की थी, लेकिन उसे भी डिग्री नहीं दी गई। कोतवाल पाठक ने तहरीर के आधार पर जांच करने कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें