फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सीईओ संवारेंगे राजकीय प्राथमिक विद्यालय पत्थरचट्टा का स्वरूप

Fri, 23 May 2025 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर। अब राजकीय विद्यालयों को संवारने की जिम्मेदारी शिक्षा अधिकारियों की होगी। जिला से लेकर ब्लाॅक स्तर के शिक्षा अधिकारियों ने एक-एक विद्यालयों को गोद लिया है। इन विद्यालयों में सीएसआर, जिला योजना और शिक्षा विभाग की निधियों से विकास कार्य कराए जाएंगे।
जिले में शिक्षण व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए सीएसआर से विद्यालयों में निर्माण के साथ ही शिक्षण गतिविधियों को बेहतर करने का काम हो रहा है। इसमें सीईओ केएस रावत ने रुद्रपुर का राजकीय प्राथमिक विद्यालय पत्थरचट्टा, डीईओ हरेंद्र कुमार मिश्र ने प्राथमिक विद्यालय शांतिपुरी और बीईओ रुद्रपुर ने जीआईसी और प्राथमिक विद्यालय चुटकी देवरिया को गोद लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य ब्लाकों के शिक्षा अधिकारी भी एक-एक विद्यालय चयनित कर रहे हैं। इन विद्यालयों को आदर्श विद्यालय का स्वरूप दिया जाएगा। जिन विद्यालयों में भवन निर्माण और मरम्मत की जरूरत होगी, वहां निर्माण कार्य कराए जाएंगे। जहां प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास, शिक्षक आदि की जरूरत होगी, उसे भी पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें