रुद्रपुर के मुखर्जीनगर में घटना की जानकारी लेते पुलिसकर्मी।
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक महिला कमरे में फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बृहस्पतिवार को वार्ड नंबर पांच मुखर्जीनगर में पेशे से राजमिस्त्री अभिजीत सरकार अपनी पत्नी प्रियंका (30) और दो बच्चों के रहता किराए पर रहता था। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे प्रियंका को बुलाने उसकी बेटी कमरे में गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने पिता अभिजीत को सूचना दी। अभिजीत के साथ ही उसका ससुर दुलाल बैरागी और अन्य लोगों ने वहां पहुंचकर कमरे का दरवाजा बड़ी मशक्कत के बाद खोला। कमरे के छत पर लगे एंगल पर दुपट्टे के फंदे पर प्रियंका लटकी हुई थी। उन्होंने प्रियंका को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर एसआई महेश कांडपाल और नेहा ध्यानी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। एसएचओ मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर बिस्तर पर रख दिया था। प्रथम दृष्ट्रया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतका की शादी 12 साल पहले अभिजीत से हुई थी। मृतका के पिता दुलाल ने बताया कि बेटी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। शव को मोर्चरी भिजवा दिया है।