फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नीट पेपर लीक प्रकरण के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Thu, 14 May 2026 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। नीट पेपर लीक प्रकरण के विरोध में बृहस्पतिवार को खटीमा चौराहे पर विधायक भुवन कापड़ी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार व परीक्षा एजेंसियों के विरुद्ध नारेबाजी कर युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

विधायक कापड़ी ने कहा कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होना देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेदारी है लेकिन केंद्र सरकार इस जिम्मेदारी को निभाने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है।
उन्होंने मांग की कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। वहां पर रेखा सोनकर, उमेश राठौर, विनोद चंद, सतपाल राणा, नरेंद्र आर्य, नीरज कन्याल, दीपक मुंडेला, रोहित कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें