खटीमा। सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा में खटीमा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म की छात्रा स्नेहा रजवार ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ब्लॉक टॉप किया।
प्रबंध निदेशक धीरेंद्र चंद्र भट्ट प्रधानाचार्य, चंद्रकांत पनेरु, डायरेक्टर प्रेमा भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी मनीष चंद, एकेडमिक डायरेक्टर विक्टर आईवन समेत शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी उर्त्तीण विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हिंद पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल भी 100 प्रतिशत रहा। छात्र दीपांशु ओझा ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया।
विद्यालय प्रबंधक नीरज कुमार, प्रशासिका मंजू खन्ना, प्रधानाचार्य भुवन चंद्र जोशी उप प्रधानाचार्या पूजा जोशी, नीमा कन्याल, रंजीत मेहरा आदि ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं। शिक्षा भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हर्षित यादव ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। एमडी विनय पांडेय, प्रबधंक विकास पांडे, प्रधानाचार्य दीप चंद्र उप्रेती ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नोजगे पब्लिक स्कूल की छात्रा रिद्धि गुप्ता ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। प्रबंध निदेशिका सुरेंद्र कौर हैप्पी मैम, प्रधानाचार्य हेमचंद्र पंत, वीरेंद्र सिंह आदि ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एल्केमिस्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा ने आफरीन अंसारी व छात्र जेनुल अबेदीन ने संयुक्त रूप से 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। छात्रा रानू बिष्ट ने 86.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। डायरेक्टर वीरेंद्र रावत, चेयर पर्सन दिव्या रावत, प्रधानाचार्य डॉ. जेपी गंगवार व उप प्रधानाचार्य बिंदू बत्रा ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अलक्ष्या पब्लिक स्कूल की छात्रा विशाखा ओली ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। प्रबंधक निदेशक मधुसूधन दास गोस्वामी, उपाध्यक्षा जया चुफाल गोस्वामी, सहायक प्रबंध निदेशक प्रजेश गोस्वामी, प्रबंधक विनोद बोरा व प्रधानाचार्य अजय बोरा ने उर्त्तीण सभी बच्चों को शुभकामनाएं दीं। सिटी कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा इशा मनोला ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। डायरेक्टर प्रवीण उपाध्याय, एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर तिलक उपाध्याय, प्रधानाचार्य शुभ्रा सक्सेना ने सभी उर्त्तीण बच्चों को शुभकामनाएं दीं। सेंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा निहारिका ने 84.2, हरप्रभलीन ने 82, तान्या व दिलराज ने 81.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। फादर पीटर मलिथारा, प्रधानाचार्य सिस्टर थरेसा एंटनी ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दीं।