फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खटीमा में लोकपर्व सातूं-आठूं की धूम

Thu, 20 Aug 2026 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
खटीमा में मां गौरा की प्रतिमा को लेकर मंदिर को जाती महिलाएं
विज्ञापन
खटीमा। प्रसिद्ध लोकपर्व सातूं-आठूं की खटीमा में धूम शुरू हो गई है। बुधवार को कंजाबाग पटिया स्थित हनुमान मंदिर में महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर मां गौरा को विधि-विधान से विराजमान कराया। इस दौरान महिलाओं ने मंदिर परिसर में पारंपरिक खेल भी खेले और दिनभर व्रत रखा।
विज्ञापन

महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में मंदिर पहुंचीं और पूजा-अर्चना के बाद भजन-कीर्तन किया। इसके बाद धान आदि पौधों से मां गौरा की प्रतिमा तैयार की गई। प्रतिमा का शृंगार करने के बाद महिलाएं उसे लेकर मंदिर पहुंचीं, जहां पुजारी ने विधि-विधान से मां गौरा को विराजमान कराया। इसके बाद महिलाओं ने मंदिर परिसर में पारंपरिक खेल खेले। बृहस्पतिवार को मंदिर में भगवान महेश्वर को विराजमान कराया जाएगा।
इस दौरान राधा लोहनी, लक्ष्मी जोशी, प्रेमा जोशी, हेमा सनवाल, कौशल्या देवी, हेमा जोशी, मीरा जोशी, सावित्री देवी, मंजू जोशी, रुचि जोशी, गीता चंद, बबीता चंद, कृष्णा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें