खटीमा में तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने पर मिष्ठान वितरण करते भाजयुमो कार्यकर्ता।
- फोटो : KHATIMA
खटीमा/गदरपुर। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने पर नगर के मुख्य चौक पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया। वहां भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल रस्तोगी, सभासद नीरज रस्तोगी, राजेश राठौर, प्रियांशु बंसल, मोनू ठाकुर, विरेंद्र रावत, विक्की गुप्ता, अजीत पवार, अरमान बत्रा, सन्नी रस्तोगी, योगेश चौहान आदि उपस्थित थे। इधर, भाजयुमो पूर्व प्रदेश महामंत्री गणेश ठकुुराठी ने भी खुशी जताई।
इधर, गदरपुर के ग्राम कुंदननगर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग के आवास पर एकत्र कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाने के साथ ही आतिशबाजी कर खुशी मनाई। वहां पर हरीश भट्ट, आयुष चिलाना, दुलाल मलिक, सुदर्शन विश्वास, सुभाष शर्मा, वरीत बजाज, जगजीत सिंह, गुरविंदर सिंह आदि थे। (संवाद)