काशीपुर, स्टेट रोलर की नेशनल प्रतियोगिता के चयनित बच्चे।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। उत्तराखंड रोलर स्केट एसोसिएशन की ओर हरिद्वार पुलिस अकादमी में आयोजित प्रदेश स्तरीय स्केट रोलर प्रतियोगिता में जीतने पर काशीपुर के अनघ अग्रवाल, गोरांग मिश्रा और शिरजना कौर का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। प्रतियोगिता सात मार्च को आयोजित की गई थी। तीनों विजेता बच्चे काशीपुर स्थित विजन वैली स्कूल के छात्र हैं। बच्चों के चयन पर स्कूल की प्रधानाचार्य जे राव, स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी, बच्चों के कोच अभय चौधरी आदि ने बच्चों को बधाई दी है। तीनों बच्चे 31 मार्च से तीन अप्रैल तक मोहाली, चंडीगढ़ में प्रस्तावित राष्ट्रीय रोलर स्केट प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में कई अन्य स्कूलों के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया था।