फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस 

Mon, 28 Jan 2019 12:32 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रुद्रपुर पुलिस लाइन में परेड में शामिल जवान एवं सलामी लेते मंत्री मदन कौशिक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की 70वीं वर्षगांठ जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पुलिस लाइन परिसर में हुए मुख्य कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। परेड के साथ-साथ विभिन्न विकास विभागों के साथ ही यातायात पुलिस, नागरिक पुलिस, सशस्त्र पुलिस, पीएसी, सीपीयू, सिटी पेट्रोल यूनिट-112 वाहन, बम डिस्पोजल वाहन, डॉग स्क्वाएड, दंगा नियंत्रण वाहन, पुलिस संचार केंद्र की झांकियों का प्रदर्शन किया गया। 

विज्ञापन


विभागों की झांकी में प्रथम स्थान ग्राम्य विकास विभाग, द्वितीय स्थान कृषि विभाग और तृतीय स्थान मनरेगा की झांकियों को दिया गया। परेड संचालन एवं सांस्कृतिक में शस्त्र पुलिस के कमांडर उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार की टोली को प्रथम, महिला पीएसी की कमांडर अनीता राणा की टोली को द्वितीय और एनसीसी डिग्री कॉलेज के कमांडर राजीव मंडल की टोली को तृतीय स्थान मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिरला पब्लिक स्कूल प्रथम, टैंडर सोल पब्लिक स्कूल द्वितीय व सरस्वती शिशु मंदिर तृतीय रहा। प्रभारी मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित सरस्वती देवी, प्रीत कौर व दर्शन सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

वहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, डीएम डॉ. नीरज खैरवाल, एसएसपी बरिंदरजीत सिंह, एडीएम उत्तम सिंह चौहान, 31वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक ददनपाल सिंह, 46वीं के सेनानायक सुखवीर सिंह, सीडीओ मयूर दीक्षित, एडीएम जगदीश चंद्र कांडपाल, एएसपी काशीपुर डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम प्रमोद कुमार, राजेश भट्ट, एसडीएम युक्ता मिश्रा आदि थे। इधर, कलेक्ट्रेट में डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने तिरंगा फहराया और लोगों को संविधान की प्रतिज्ञा दिलाई। विकास भवन में सीडीओ मयूर दीक्षित, जिला अस्पताल में पीएमएस डॉ. टीडी रखोलिया झंडा फहराया। 
विज्ञापन


एडीएम जगदीश, सीडीओ मयूर और एसडीएम हिमांशु सम्मानित 
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एडीएम जगदीश चंद्र कांडपाल, अल्मोड़ा में कोसी नदी को पुनर्जीवित करने वाले सीडीओ मयूर दीक्षित और रानीखेत में सरकारी स्कूलों को आगे बढ़ाने के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना को शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने स्मृति चिन्ह और प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा कलक्ट्रेट में डीएम ने बेहतर कार्य के लिए रजिस्ट्रार कानूनगो खटीमा राजेंद्र त्रिपाठी, कलक्ट्रेट के राहुल जोशी और पूरन चंद्र भट्ट को प्रशस्ति पत्र दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें