फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष और शिवानी दौड़े सबसे तेज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में स्पोर्ट्स स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर शनिवार को क्रॉस कंट्री का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड एथलेटिक्स सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन विजेंद्र चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सीनियर बालक वर्ग में मनीष, गौरव, ललित कुमार, महिला वर्ग में शिवानी, मोनिका, डोली, जूनियर बालक वर्ग में अरुण, अभयराज, जीतू, बालिका वर्ग में छाया, अनुष्का, राखी ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल किया। इस दौरान विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में मो. रफी, वेदप्रकाश, फातिमा, दानिश सैफी रहे। वहां सरफराज चौधरी, रमेश खर्कवाल, रमेश टम्टा आदि थे। उधर, साई सेंटर में भी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कुश्ती में रवि कुमार, मो. शाफहाद, सुमित कुमार, एथलेटिक्स में मोहन सैनी, ताइक्वांडो में मंजीत, अमन यादव, प्रवीण रावत, बॉक्सिंग में संजय कुमार, पंकज कुमार, कपिल पोखरिया प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। वहां साई प्रभारी चंदन सिंह नेगी, हरजिंदर सिंह संधू, नीरज कुमार, सीएस खर्कवाल, मोतीलाल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें