फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर में पकड़े गए मवेशी तस्कर

Thu, 07 Jul 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर।
विज्ञापन
काशीपुर में पकड़े गए मवेशी तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काशीपुर। तमाम कड़े कानूनों के बावजूद पशु तस्करी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस ने मिनी ट्रक में वध के लिए रामपुर ले जाए जा रहे दो गोवंशीय पशुओं के साथ तीन तस्करों को धर दबोचा। उनके कब्ज से नकदी, चाकू भी मिला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पशुओं को गौशाला भेज दिया है। 
विज्ञापन


मंगलवार की रात मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि तस्कर मिनी ट्रक में मुजफ्फरनगर से बैलों को वध के लिए रामपुर ले जा रहे हैं। कोतवाल ओमप्रकाश शर्मा की अगुवाई में टीम ने टांडा तिराहे पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच एक मिनी ट्रक को चेकिंग के लिए रोका गया तो उसमें दो बैल बंधे मिले। बैलों को क्रूरतापूर्वक बांधा गया था।

पुलिस ने ट्रक चालक सहित तीन लोगों को पकड़ लिया। आरोपियों ने अपना नाम इकबाल ग्राम सबलपुर ऐटा थाना मीरापुर मुजफ्फरनगर, दानिश निवासी ग्राम तेवड़ा थाना ककरौली मुजफ्फरनगर, शोएब निवासी कमेड़ा थाना ककरैली बताया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से सात हजार रुपये समेत चाकू भी मिला।
विज्ञापन


कोतवाल शर्मा ने बताया कि आरोपी मुजफ्फरनगर के कमेड़ा गांव से पशुओं को लेकर वध के लिए रामपुर के स्लॉटर हाउस ले जा रहे थे। दोनों बैल हरियाणा नस्ल के हैं। आरोपियों को जेल भेजकर ट्रक को सीज कर दिया। टीम में एसआई एमसी जोशी, कांस्टेबल महेश, कुलदीप आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें