फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डंपर के अज्ञात चालक पर केस दर्ज

Mon, 15 Jan 2024 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। यूपी के गांव टंडरा बिजनौर निवासी मो. फैसल ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उसका चचेरा भाई आबिद सुल्तानपुर पट्टी जीजीआईसी के पास स्कूटर ठेला से सामान बेच रहा था। तभी डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में चचेरे भाई आबिद को एक अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

-
बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज
बाजपुर। नगर मोहल्ला टीचर कॉलोनी निवासी कुलदीप सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि 12 जनवरी को उसकी बाइक को भौना बिराहा रोड पर एक अस्पताल के पास से चोर ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
-




कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों पर मुकदमा
काशीपुर। आईटीआई थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर महिला की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने शारीरिक संबंध बनाने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का एक महिला समेत पांच लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मनोज, महिला संतोष, राजकुमार, मीनू, धर्मपाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें