फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले शोहदे पर केस दर्ज

Wed, 11 Dec 2024 01:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एक युवक 10वीं की छात्रा को परेशान कर रहा है। आरोपी स्कूल से आते-जाते समय छात्रा से छेड़छाड़ करता है और धमकी देता है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दूधियानगर वार्ड नंबर 12 निवासी तिरलौकी ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि उनकी बेटी गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज में दसवीं की छात्रा है। रामपुर जिले के बिलासपुर थाना क्षेत्र के साहूकारा मोहल्ला निवासी सजन स्कूल आते जाते समय उनकी बेटी का रास्ता रोककर छेड़छाड़ करता है। यही नहीं बेटी को डराता धमकाता भी है। उनके मना करने पर भी आरोपी नहीं मानता है। उनको डर है कि आरोपी उनकी बेटी के साथ अनहोनी घटना न कर दे। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी सजन के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ ही एक टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए बिलासपुर भेजी गई है। आरोपी पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें