फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: एआई से युवती की फोटो में भरी मांग...फिर पीछा कर पहुंच गया नोएडा, पुलिस ने भी नहीं सुनी गुहार

Wed, 04 Nov 2026 10:34 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी युवती ने एक युवक पर पीछा करने, अभद्रता करने, मारपीट और एआई से मांग भरकर फोटो पिता को भेजने का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार युवक की हरकतें रुद्रपुर से नोएडा तक जारी रहीं। 
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी युवती ने युवक पर पीछा करने, अभद्रता करने, मारपीट और एआई से मांग भरकर फोटो पिता को भेजने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि युवक की हरकतें रुद्रपुर से लेकर नोएडा तक जारी रहीं। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

अदालत में दिये गए प्रार्थना पत्र में युवती ने बताया कि वह नीट की तैयारी कर रही थी। कोचिंग सेंटर में उनकी दोस्ती अनिल रस्तोगी से हुई। करीब एक महीने बाद छात्रा को युवक के विवाह और बच्चा होने का पता चला तो उसने युवक से बात करनी बंद कर दी। इससे नाराज होकर युवक ने उसका पीछा करना और सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देना शुरू कर दिया। परेशान होकर परिजनों ने उसे नोएडा भेज दिया जहां वह मैक्स अस्पताल में नौकरी करने लगी।

विज्ञापन


आरोपी वहां भी पीछा करते हुए पहुंच गया और अस्पताल में रात्रि ड्यूटी के दौरान उसने युवती की पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी ने बीते एक अक्तूबर को एआई से उसकी मांग में सिंदूर भरी तस्वीर तैयार कर परिजनों को भेज दी और शादी नहीं करने पर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। युवती ने सात अक्तूबर को ट्रांजिट कैंप थाने और नौ अक्तूबर को एसएसपी को शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। सीओ विभव सैनी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें