फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भाजपा नेता को गोली मारने के मामले में अज्ञात पर केस

Mon, 30 Jun 2025 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गदरपुर। घर में सो रहे भाजपा नेता को गोली मारने के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। काशीपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे भाजपा नेता की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
शुक्रवार की देर रात ग्राम मोतियापुर आबादनगर निवासी भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह चीमा को एक अज्ञात युवक ने गोली मार दी थी। घटना के समय जसवीर सिंह चीमा परिजनों के साथ बरामदे में सो रहे थे।
विज्ञापन

दाहिने कूल्हे पर गोली लगने से जसवीर सिंह चीमा गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने जसवीर सिंह चीमा को इलाज के लिए पहले सीएचसी गदरपुर और उसके बाद काशीपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था।
शनिवार को चिकित्सकों ने जसवीर सिंह चीमा का आपरेशन कर कूल्हे में घुसे 18 छर्रे निकाले। चिकित्सकों के अनुसार जसवीर सिंह चीमा की हालत में सुधार बना हुआ है। जसवीर सिंह चीमा की पत्नी जसविंदर कौर ने शनिवार को देर शाम पुलिस को तहरीर सौंपी।
विज्ञापन

तहरीर के माध्यम से जसविंदर कौर ने बताया कि 27 जून की रात्रि को दो अज्ञात बाइक सवार उनके घर के बाहर आकर रुके थे। एक व्यक्ति ने औंधे मुख सो रहे उसके पति जसवीर सिंह चीमा को जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 109(1) के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें