फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: स्पा सेंटर मालिक समेत दो के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 29 Apr 2025 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नौकरी देने के नाम पर देह व्यापार के धंधे में धकेलने वाले एक स्पा सेंटर मालिक समेत दो के खिलाफ पुलिस ने एक युवती की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बीते रविवार की शाम विहिप व बजरंग दल के नेताओं ने पुलिस के साथ बाजपुर रोड प्रिया मॉल स्थित कूल स्पा सेंटर में छापा मारकर सात युवतियों को छुड़वाया था। पुलिस पूछताछ में रुद्रपुर निवासी एक युवती ने बताया वह बहुत गरीब है। उसके पापा उन लोगों को छोड़कर कहीं चले गए हैं। ऐसे में उसको नौकरी की तलाश थी। इसी दौरान उसकी एक सहेली ने उसे काशीपुर के स्पा सेंटर में जॉब के लिए अयान उर्फ आशु का मोबाइल नंबर दिया था। अयान से उसकी बात हुई तो उसने उसे प्रिया मॉल स्थित स्पा सेंटर में जॉब के लिए बुलाया। अयान के कहने पर बीती 24 अप्रैल को वह काशीपुर आई। अयान उसे काशीपुर में ही एक मकान में ले गया, जहां पर पहले से ही छह युवतियां मौजूद थीं। अयान उसे भी वहां छोड़कर गेट बाहर से बंद कर ताला लगाकर चला गया। युवती के मुताबिक अयान उन लोगों को रोज अपनी गाड़ी से प्रिया माॅल स्थित स्पा सेंटर में लाता और वहां पर बोलता था कि अच्छी सैलरी दूंगा, एक-दो दिन में बाहर से अच्छे ग्राहक आने वाले हैं।
वह अपनी गाड़ी से उन्हें फ्लैट में शाम को छोड़कर आता था और बाहर से गेट में ताला लगा देता था। युवती के मुताबिक बीते रविवार की सुबह 11 बजे भी अयान उन सभी को काम करने के बहाने अपनी गाड़ी से स्पा सेंटर लाया और कहा आज अच्छी पार्टी आ रही हैं। तुम्हें उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने हैं। इस काम के अच्छे रुपये मिलेंगे। उन लोगों ने जब मना किया तो अयान ने स्पा सेंटर मालिक खलील को फोन कर बताया। खलील से मना करने पर उसने उन लोगों को जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि उसने उनके मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिए और उन्हें स्पा सेंटर से बाहर नहीं जाने दिया। जब दोपहर को स्पा सेंटर के बाहर काफी लोग पुलिस के साथ पहुंचे। उन लोगों ने स्पा सेंटर का गेट खुलवाया। कोतवाली प्रभारी अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अयान और खलील के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें