फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांत तोड़ने के छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। उधारी की रकम मांगने को लेकर हुए विवाद एक व्यक्ति के दांत तोड़ने के मामले में पुलिस ने अदालत के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम मिस्सरवाला निवासी आसिर अली ने अपनी अधिवक्ता सिंधु आकाश के माध्यम से जसपुर के न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि गांव में शाहिद हुसैन का जनरल स्टोर है। 14 अगस्त 2019 की शाम शाहिद और उसके पिता अहमद हसन दुकान पर बैठे थे। उसका चचेरा साला अतीक वहां दुकान पर चाय पीने के लिए रुका। दुकानदार शाहिद ने उसने उधारी के 50 रुपये मांगे। जिस पर उसने एक-दो दिन में रुपये देने को कहा। आरोप है कि इस पर शाहिद हुसैन उर्फ कलुआ, उसके पिता अहमद हसन, रईस अहमद, डॉ यासीन, शरीफ अहमद, यामीन आदि ने अतीक के साथ मारपीट की और उसके मुंह पर तेज प्रहार कर उसके दांत तोड़ दिए। बीच बचाव कराने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। अदालत के आदेश पर कुंडा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें