फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष के भाई का मकान सील करने पहुंची विकास प्राधिकरण टीम का विरोध

विज्ञापन
सितारगंज में प्राधिकरण की टीम का विरोध करते पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे व उनके समर्थक। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। पालिकाध्यक्ष के भाई और बहू का मकान सील करने पहुंची जिला विकास प्राधिकरण की टीम को भारी विरोध झेलना पड़ा। पालिकाध्यक्ष और उनके समर्थकों के आने पर टीम को बैरंग लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि मकान नियमों के तहत बन रहा है। अगर उनका उत्पीड़न किया गया तो परिवार संग आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन

नगर के वार्ड संख्या नौ में पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे के भाई संतोष दुबे और बहू सुरभि दुबे का मकान बन रहा है। प्राधिकरण का नक्शा पास कराए बिना निर्माण की शिकायत पर बृहस्पतिवार को डीडीए के ईई आनंद राम विभागीय कर्मियों और राजस्व व पुलिस टीम के साथ उनके घर पहुंचे। टीम ने निर्माण को अवैध बताते हुए सील करने की कार्रवाई शुरूकर दी। दुबे ने बताया कि भवन निर्माण के लिए प्राधिकरण में नक्शा पास कराने को आवेदन किया था। प्राधिकरण से विभागों की एनओसी मांगी गई थी। बुधवार को प्राधिकरण ने उनके पास नोटिस भेजा कि 11 सितंबर को अपना पक्ष रखें और रात बीतने के बाद बृहस्पतिवार सुबह ही टीम उनके भाइयों के घर पहुंच गई। आरोप लगाया कि राजनीतिक दवाब में कार्रवाई की जा रही है। वहां पर सभासद रवि रस्तोगी, मृदुल त्रिपाठी, जहूर इस्लाम, अकरम बेग, जिलानी अंसारी, पंकज रावत, रहमत हुसैन, राजू हरियाणवी, लोकेश जोशी, राकेश रस्तोगी आदि थे। इधर, पूर्व विधायक नारायण पाल ने प्राधिकरण की कार्रवाई की निंदा की।
भाजपा नेता का मकान सील
सितारगंज। जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे के भाई के निर्माणाधीन मकान पर कार्रवाई से पहले भाजपा नेता इकबाल सिंह भुल्लर के निर्माणाधीन मकान को सील कर दिया। जेई गुलाम मोहम्मद ने बताया कि प्राधिकरण से नक्शा पास कराए बिना ही भुल्लर निर्माण करा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें