फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री ने बहला नदी में छोड़ा केमिकल युक्त पानी

Tue, 12 Jan 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक फैक्ट्री द्वारा प्रदूषित पानी नदी में बहा दिया गया। मॉनीटरिंग कर रही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने जब नदी के पानी का रंग लाल देखा तो सैंपल ले लिया। टीम ने प्रदूषित पानी बहाने वाली फैक्ट्री की शिकायत लिखित रूप से मुख्यालय को भेज दी है।
विज्ञापन


उत्तराखंड पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम सोमवार सुबह बहला नदी पर मॉनीटरिंग कर रही थी। इसी दौरान एक फैक्ट्री ने फैक्ट्री का केमिकल युक्त प्रदूषित पानी नदी में बहा दिया। नदी के पानी का रंग लाल देख टीम ने पानी का सैंपल भर लिया। इसके बाद टीम जांच करते हुए फैक्ट्री पहुंच गई। टीम ने बिना फैक्ट्री प्रबंधन को बताए ही एक रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी। बताया जाता है कि शीघ्र ही मुख्यालय से निर्देश आने के बाद टीम फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाएगी।

यहां बता दे कि बीते दिसंबर में भी एक फैक्ट्री द्वारा बहला नदी के किनारे केमिकल युक्त पदार्थ बहा दिया गया था। जिसके चलते करीब आधा दर्जन लोग बेहोश हो गए थे। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि फैक्ट्री द्वारा करीब दो हजार हैजन यूनिट प्रदूषित पानी नदी में बहाया गया था। जिसकी टीम द्वारा विडियो रिकार्डिंग की गई है। इसके अलावा उस समय के पानी का सैंपल भी लिया गया है। टीम ने उस फैक्ट्री का पता लगा लिया है, जहां से नदी में प्रदूषित पानी छोड़ा गया था। मुख्यालय को रिपोर्ट और विडियो भेजी की जा चुकी है। मुख्यालय द्वारा आदेश मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें