फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: स्कूटी सवार दंपती को कार ने पीछे से मारी टक्कर

Sat, 06 Sep 2025 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल, निजी अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

अखंड पाठ के भोग से घर लौट रहे, जिला बिजनौर के नबाबाद थाना रेहड़ के निवासी हैं दंपति
काशीपुर। अखंड पाठ के भोग कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे स्कूटी सवार दंपती को कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पत्नी की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पति को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।

यूपी के जिला बिजनौर थाना रेहड़ बादीगढ़ ग्राम नबाबाद निवासी गुरचरन सिंह अपनी पत्नी कश्मीर कौर (60) के साथ काशीपुर मानपुर रोड स्थित अपनी बहन के घर अखंड पाठ के भोग में शामिल होने बृहस्पतिवार को स्कूटी से आए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद शाम को गुरचरन सिंह व उनकी पत्नी कश्मीर कौर स्कूटी से घर वापस लौट गए। परिजनों ने बताया कि थाना रेहड़ के बादीगढ़ पुलिस चौकी के पास वह अपने गांव की ओर मुड़ रहे थे। इसी दौरान किसी तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने गुरचरन सिंह व कश्मीर कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचें परिजन दोनों घायलों को काशीपुर लेकर आए और मानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान कश्मीर कौर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचें परिजनों ने बताया कि वह अपनी पीछे दो बेटे मेजर सिंह व सर्वजीत सिंह और एक बेटी निर्मल कौर को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। बताया उनके तीनों बच्चों की शादी हो चुकी हैं। उनका एक बेटा मेजर सिंह कुवैत में नौकरी करता है। जबकि छोटा बेटा सर्वजीत सिंह सेना में सूबेदार के पद पर असम में तैनात है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें