खटीमा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मेलाघाट मार्ग स्थित एक स्कूल में शिक्षक दिवस पर एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। बच्चों को साइबर क्राइम से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। साथ ही लोक अदालत और स्थाई लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गई। वहां पर विमल कुमार, अधिवक्ता इलियास सिद्दीकी, चंचल सिंह, आरबी सिंह, मीरा देवी आदि थे। संवाद