बाजपुर। शुगर मिल की कॉलोनी में अनियंत्रित होकर एक कार कर्मचारी के आवास में जा घुसी। हादसे में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि एक बकरी मर गई। दो बकरियां जख्मी हो गई।
शनिवार सुबह चीनी मिल की आवासीय कालोनी में एक कार अनियंत्रित होकर मिल कर्मचारी रामछबीला के आवास में घुस गई। जिससे आवास की दीवार धराशायी हो गई। हादसे में 14 वर्षीय आयुष घायल हो गया। कार की चपेट में आकर एक बकरी मर गई जबकि दो बकरियां जख्मी हो गई। घटना से अफरातफरी मच गई। चालक कार छोड़कर भाग गया। घायल किशोर का एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई नहीं हुई थी।