फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: स्टीयरिंग फेल होने से पलटी कार, युवती की मौत

Wed, 08 Oct 2025 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। स्टीयरिंग फेल होने पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में युवती की मौत हो गई जबकि दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रुद्रपुर खेड़ा वार्ड नंबर-5 निवासी नौबत राम की बेटी ज्योति कश्यप (25) छह अक्तूबर की सुबह अपनी मौसी अन्नू कश्यप (35), मौसेरे भाई राज कश्यप (16), मौसेरी बहन वंदना कश्यप (13) और चचेरे भाई करन कश्यप (22) के साथ रुद्रपुर से जसपुर रिश्तेदारी में कार से आई थी। ज्योति के भाई दीपक ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे वे कार से रुद्रपुर के लिए निकले थे। कार उसका भाई करन कश्यप चला रहा था।
रुद्रपुर-हरिद्वार हाईवे पर बल्ली ढाबा के पास अचानक कार का स्टीयरिंग फेल हो गया। उसने हैंड ब्रेक लगाया तो कार सड़क के दूसरी ओर जाकर पलट गई। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोगों ने पलटी कार से लोगों को बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल पहुंचाया। ज्योति व अन्नू की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में ज्योति ने दम तोड़ दिया जबकि अन्नू का मुरादाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद भेज दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


इनसेट......
बेटी के लिए रिश्ता तलाश रहे थे परिजन
काशीपुर। ज्योति दो भाइयों की इकलौती बहन थी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे ज्योति कश्यप के पिता नौबत राम ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को बड़े लाड़-प्यार से पढ़ाया-लिखाया। इन दिनों वह उसके लिए रिश्ता देख रहे थे। ज्योति बीए के बाद कंप्यूटर कोर्स कर रही थी। अब उसके हाथ पीले करने का समय आया तो वह अचानक परिवार को छोड़कर हमेशा के लिए चली गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें