फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से टैंपो पलटा, 12 घायल

Thu, 19 Nov 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने टैंपो को टक्कर मार दी। जिसमें टैंपो सवार नौ और कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक बच्चे को गंभीर चोट आने पर उसे रेफर कर दिया गया।
बुधवार को खरमासी निवासी बबलू (32) पुत्र रामवली अपनी पत्नी रीता (27) को लेकर बाजपुर रोड स्थित आलू फार्म टैंपो से गया था। सुबह वह अपनी बहनों और भांजे-भांजियों को साथ लेकर खरमासी लौट रहा था। तभी रामनगर रोड पर एसआरएफ फैक्ट्री के निकट विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने गलत दिशा में आकर टैंपों को टक्कर मार दी। जिससे टैंपो पलट गया। लोगों की चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने टैंपो से घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलाें को दूसरे टैंपो से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में टैंपो सवार रीता (27), कमला पत्नी जनमेश, विमला (22) पत्नी नारायण, सुशीला (11), संध्या (5), दीपक (4), अजय (7), विजय (5), विनय (9) घायल हो गए। इधर कार चालक भगत सिंह पुत्र भोपाल सिंह, सरस्वती देवी पत्नी सुखाल सिंह निवासी पौड़ी गढ़वाल और एक अन्य घायल हो गए। सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। विनय की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें