फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: देश के लिए तीन युद्ध लड़ने वाले कैप्टन कल्याण सिंह का निधन

Sun, 08 Feb 2026 01:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। देश के लिए तीन युद्ध लड़ने वाले गौहर पटिया निवासी ऑनरेरी कैप्टन कल्याण सिंह ज्याला (84) का बीमारी के चलते निधन हो गया। बनबसा (चंपावत) स्थित शारदा घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने चीन के विरुद्ध सन 1962 और पाकिस्तान के विरुद्ध सन 1965 व 1971 में हुए युद्धों में हिस्सा लिया था। युद्धों में उन्होंने अपने अदम्य शौर्य का परिचय दिया। उनके पुत्र लक्ष्मण सिंह ज्याला ने बताया कि उनके पिता पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनका भोजीपुरा स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान दिन में उनका निधन हो गया। शुक्रवार को शारदा घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुत्र लक्ष्मण ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से पिथाैरागढ़ के मड़गोली गांव का रहने वाला है। उनके पिता ऑनरेरी कैप्टन कल्याण सिंह ज्याला 18 नवंबर 1958 को बंगाल इंजीनियर में भर्ती हुए थे। वर्ष 1982 में उनका परिवार खटीमा के गौहर पटिया गांव में बस गया। उनके पिता 30 नवंबर 1986 को सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें