फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हाईवे पर डंपर ने दो कारों को मारी टक्कर, एक महिला मौत

Sun, 08 Feb 2026 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केलाखेड़ा। केलाखेड़ा में हाईवे पर ट्रैफिक वनवे होने के चलते एक डंपर ने दो कारों को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें नजदीक सीएचसी ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने रशीदा (50) को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक डंपर भाग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर हाईवे पर लगा जाम खुलवाया।
विज्ञापन


हाईवे पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसी के चलते ट्रैफिक वनवे से गुजर रहा है। शनिवार को मोहल्ला फिदा नगर टांडा चौराहे के पास डंपर ने दो कारों को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार यूपी के जिला बिजनौर, गांव निदंडु निवासी मुनब्बर (60), रशीदा (50), फहज (79), शाहिन (32), फरीद अहमद (60), रोमा (43) गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर निजी वाहन और एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी गदरपुर भिजवाया। इलाज के दौरान रशीदा ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

सीओ विभव सैनी के अनुसार हादसे में दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।



हाईवे पर ट्रैफिक वनवे होने हो रहे हादसे

हाईवे पर मरम्मत कार्य के दौरान कार्यदायी संस्था की ओर से ट्रैफिक वनवे किया गया है। इसी के चलते आए दिन सड़क हादसे हो रहे है। शनिवार को गंभीर हादसे में महिला की जान चली गई। इससे पहले भी कई घायल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कार्यदायी संस्था आए दिन सड़क की मरम्मत कार्य का हवाला देकर ट्रैफिक वनवे कर देती है। इस कारण सड़क हादसे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें