फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शिमला मिर्च तीखी, टमाटर हुआ लाल, आलू-प्याज की कीमतों में भी उछाल

Mon, 24 Aug 2026 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बारिश के कारण रुद्रपुर की मंडी में सब्जियों के भाव बढ़ गए हैं। त्योहारी सीजन से पहले हुई बढ़ोत्तरी ने आम आदमी की रसोई का बजट गड़बड़ा दिया है। भोजन की थाली पर सजने वाली सब्जियों को खरीदने के लिए जेब पर अतिरिक्त बोझ से खरीदारी पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

मेन मार्केट रुद्रपुर सब्जी मंडी में रविवार को प्याज 48 से 50 रुपये प्रति किलो तक बिका। यह जुलाई के तीसरे सप्ताह में 30 से 35 रुपये प्रति किलोग्राम था। इसमें करीब 15 फीसदी की सीधी वृद्धि हुई है। थोक में भी प्याज 38 से 40 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। टमाटर भी अगस्त के तीसरे सप्ताह में 25 से 30 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 38 से 40 रुपये प्रति किलो हो गया है। दुकानदार गणेश गुप्ता, विमल कुमार, प्रवीण दास आदि ने बताया कि हल्द्वानी मंडी और बगबाड़ा मंडी से आवक कम हुई है। रबी सीजन में बुवाई कम होने से स्टॉक भी कम है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ से फसलें खराब हुई हैं। ट्रकों की सप्लाई भी बाधित होने का भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

-
सब्जियों के एक हफ्ते पहले और रविवार का रेट

सब्जी एक हफ्ते पहले रविवार का रेट

प्याज 30 - 35 रुपये किलो 48 - 50 रुपये किलो

आलू 15- 20 रुपये किलो 20- 23 रुपये किलो

टमाटर 20 - 30 रुपये किलो 30 - 40 रुपये किलो

फूलगोभी 80 - 90 रुपये किलो 90 - 100 रुपये किलो

भिंडी 15 - 20 रुपये 30-40 रुपये किलो

शिमला मिर्च 40 - 50 रुपये 50- 60 रुपये किलो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें