काशीपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से आयोजित अंडर 14 क्रिकेट लीग में शानदार बल्लेबाजी कर छावनी स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम ने जीत हासिल की।
बृहस्पतिवार को किंग्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंबोज क्रिकेट एकेडमी की टीम 69 रनों पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी छावनी स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम ने 21 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अंपायर गुरजीत सिंह, प्रवर नारंग और स्कोरर विशाल रहे।
वहां पर तरुण पोपली, विनीत सिंघल, संजीव कुमार, नमन ग्रेवाल, मो. नवाज आदि मौजूद रहे। समन्वयक शाहनवाज ने बताया कि शुक्रवार को छावनी क्रिकेट एकेडमी में चंडी क्रिकेट क्लब गदरपुर व पीएस मॉडल क्रिकेट एकेडमी रामनगर और ब्राइट स्टार्ट क्रिकेट एकेडमी में हाईलैंडर क्रिकेट एकेडमी व कांबोज क्रिकेट क्लब जसपुर के बीच मैच खेला जाएगा।