फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब से भरा कैंटर पलटने से लाखों का नुकसान

Sun, 11 Dec 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
किच्छा रोड पर कैंटर पलटने के बाद शराब की बोतलें समेटते आबकारी कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 अल्मोड़ा से रुद्रपुर गोदाम में लाई जा रही अंग्रेजी शराब से भरा कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे लाखों की शराब नष्ट हो गई। वाहन पलटने के बाद बस्ती के लोगों ने शराब की कई बोतलें उड़ा लीं। पुलिस ने कैंटर में फंसे चालक को बमुश्किल बाहर निकाला, उसे मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन



 कैंटर संख्या यूके-04 सीए 6110 पर शुक्रवार शाम अल्मोड़ा से अंग्रेजी शराब की 542 पेटियां रुद्रपुर के लिए भेजी गई थी, इन पेटियों को बगवाड़ा मंडी स्थित गोदाम में रखना था। रात करीब पौने बारह बजे जब कैंटर किच्छा रोड भदईपुरा के पास पहुंचा तो सामने आ रहे ट्रक को बचाने के प्रयास में चालक महेंद्र शर्मा वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे पलट गया।

इससे लाखों की शराब नष्ट हो गई। ट्रक पलटने के बाद कुछ लोगों ने मौके से शराब की पेटियां उठानी शुरू कर दीं। पास ही गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर शराब लूट रहे लोगों को हटाया और वाहन के भीतर फंसे चालक महेंद्र शर्मा को बाहर निकाला। उसे मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर आबकारी विभाग ने मौके पर पहुंचकर बची हुई शराब को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें