फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना राज्य मंत्री ने दिए समय से पेराई सत्र शुरू करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। गन्ना राज्यमंत्री यतिस्वरानंद सरस्वती ने नादेही चीनी मिल का औचक निरीक्षण किया और मिल अधिकारियों की बैठक कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। रविवार को गन्ना राज्यमंत्री ने नादेही चीनी मिल पहुंचकर मिलहाउस, चीनी गोदामों में चीनी के रखरखाव और कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों की बैठक कर उन्हें मिल की मरम्मत का कार्य समय से करा कर आगामी पेराई सत्र समय से शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों के बीच जाकर किसानों की समस्याओं का समाधान करने, किसानों को उन्नत बीज, उर्वरक और कीटनाशक भी समय से उपलब्ध कराए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया। वहां दर्जा राज्यमंत्री मुकेश कुमार, मिल प्रधान प्रबंधक अनिल चन्याल, डीके श्रीवास्तव, खेमानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें