फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खड़े युवक को बाइक ने टक्कर मारी, मौत 17-42-50

विज्ञापन
विज्ञापन
केलाखेड़ा। बाइक सवार युवकों ने घर के बाहर खड़े एक युवक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

केलाखेड़ा स्थित करबला मोड़ निवासी फैजान (22) शनिवार रात अपने घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान बाइक सवार युवकों ने उसे टक्कर मार दी। जिससे फैजान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी बाजपुर ले गए। यहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे काशीपुर रेफर कर दिया। परिजन फैजान को काशीपुर ला रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फैजान तीन बहनों का इकलौता भाई था। कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष हामिद अली, महेंद्र कालरा, पाटू आदि ने मृतक के घर पहुंचकर उसके परिवार को सांत्वना दी।
रविवार को जानी थी फैजान के चाचा की बरात
केलाखेड़ा। फैजान के परिजनों ने बताया कि उसके चाचा इरफान की बरात रविवार को बाजपुर के मुंडिया पिस्तौर जानी थी। अब उसकी मौत से खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। बरात के स्वागत के लिए दुल्हन पक्ष के लोगों ने भी पूरी तैयारी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें