फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद हुए किसानों की स्मृति में निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
नानकमत्ता में कैंडिल मार्च निकालते किसान। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
नानकमत्ता। किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए सैकड़ों किसानों ने सतनाम वाहेगुरु के जाप के साथ कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर किसानों और क्षेत्र के लोग गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में एकत्र हुए। यहां से कैंडल मार्च की शुरुआत की गई। मार्च मुख्य चौराहे पर पहुंचने पर गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी जसवंत सिंह ने अरदास कर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी।
वहां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नानकमत्ता के प्रधान सेवा सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना, व्यापार मंडल अध्यक्ष तरनजीत सिंह रानू, पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, गुरजीत सिंह, केडी गहतोड़ी, किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष गुरसेवक सिंह, भानु गुट के प्रदेश महामंत्री सुखवंत सिंह भुल्लर, गुरुद्वारा कमेटी के प्रबंधक रणजीत सिंह, रंजीत सिंह ढिल्लो, परमिंदर सिंह लक्की, मनदीप सिंह, बलविंदर सिंह, सतनाम सिंह, हरजीत सिंह महल, चरनजीत सिंह, तरसेम सिंह आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें