सितारगंज। जीरो चाइल्ड लेबर जोन अभियान के तहत सोमवार को संयुक्त टीम ने शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बालश्रम में लिप्त एक बच्चे को मुक्त कराया गया। साथ ही श्रम विभाग ने संबंधित दुकानदार के खिलाफ चालान काटकर कार्रवाई की।
राज्य श्रम आयुक्त और डीएम के निर्देशों के अनुपालन में सोमवार को शहर में अभियान चलाया गया। इस दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी मिनाक्षी भट्ट, श्रम सहायक दिनेश कुमार, एसआई बबीता, बाल संरक्षण अधिकारी स्मिता, चाइल्ड हेल्पलाइन की श्रद्धि, एनजीओ सदस्य रहीस अहमद व पीआरडी जवान चंद्रशेखर टीम में शामिल रहे।