फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबिनेट मंत्री आर्य ने किया चीनी मिल पेराई सत्र का शुभारंभ

विज्ञापन
बाजपुर चीनी मिल पेराई सत्र का शुभारंभ करते कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने बुधवार को चैन यार्ड में गन्ना डालकर चीनी मिल पेराई सत्र का शुभारंभ किया। आर्य ने तौल कांटे पर गन्ना लेकर पहुंचे बैलगाड़ी वाहक मो. वसीम और ट्रैक्टर ट्रॉली चालक गौतम को एक-एक कंबल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मिल की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए पावर और एथनॉल प्लांट स्थापित किया जा रहा है। पेराई सत्र के शुभारंभ समारोह में कैबिनेट मंत्री आर्य ने कहा कि मिल पर किसानों का करीब 16 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। छह करोड़ रुपये का भुगतान दिसंबर माह में और शेष 10 करोड़ बकाया भुगतान तीन चार महीने के भीतर कराया जाएगा।
लघु मझले किसानों को बीस क्विंटल की गन्ने पर्चियां दिए जाने के लिए सहायक गन्ना उपायुक्त धर्मवीर सिंह को निर्देशित किया गया है। वहां मिल जीएम प्रशांत आर्य, सीसीओ डॉ. राजीव अरोरा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरमिंदर सिंह लाडी, हरवंत सिंह ढिल्लो, उपेंद्र चौधरी, दलजीत सिंह रंधावा, अजीत पूनिया, दलजीत सिंह गौराया, सुरेंद्र काहलो, राजकुमार, सुखेदव सिंह, त्रिलोचन सिंह, कामरान खां, अमीर अहमद, यासीन, विकास गुप्ता, डीके जोशी, राजेंद्र गिल, गौरव शर्मा, सोनू, लाल सिंह, मुकुंद शुक्ला आदि थे।
विज्ञापन

-----------
मृतक आश्रितों ने आर्य को घेरा
बाजपुर। चीनी मिल पेराई सत्र कार्यक्रम के समापन पर कार में बैठने जा रहे कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को मृतक आश्रितों ने घेर लिया। उन्होंने आश्रितों ने परिवार की गुजर बसर करने के लिए मिल में मजदूरी देने की मांग को प्रमुखता से उठाया। आरोप लगाया कि बीते 3-4 वर्षों से मृतक आश्रितों को नियमित रूप से काम नहीं मिल रहा है, जिससे परिवार पर आर्थिक संकट छाया है। आर्य ने जीएम प्रशांत आर्य को नियमानुुसार मृतक आश्रितों की समस्या हल करने को कहा। वहां बबली, गीता, नरगिस, जरीफन, मंजीत कौर आदि थे। ब्यूरो
--------
खामियों को देख बिफरे परिवहन मंत्री
बाजपुर। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने हल्द्वानी स्टेट हाइवे पर निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मिली खामियों को देखकर आर्य बिफर पड़े। उन्होंने निर्माण करने वाली संस्था, ठेकेेदार और अधिकारियों को फटकारा।
बुधवार को परिवहन मंत्री आर्य अचानक निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्य करने वाली संस्था के इंजीनियर से निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट मांगी। इस दौरान खिड़कियों की चौखट और परिसर में बनाए जा रहे सीसी फर्श को गुणवत्ता युक्त बनाने के निर्देश दिए। वहां हरमिंदर सिंह लाडी, कुलविंदर सिंह किंदा, ब्लॉक प्रमुख पति राजकुमार, नगराध्यक्ष विकास गुप्ता, डीके जोशी, अमीर अहमद, राहुल वर्मा आदि थे।

बाजपुर चीनी मिल पेराई सत्र शुभारंभ के दौरान कैबिनेट मंत्री आर्य को घेरते मृत आश्रित।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें