फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कैडेट्स ने दी एनसीसी बी प्रमाणपत्र की प्रयोगात्मक परीक्षा

Sun, 08 Feb 2026 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। 78 यूके एनसीसी की ओर से एनसीसी बी प्रमाणपत्र प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान 744 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। रविवार को लिखित परीक्षा होगी।
विज्ञापन


शनिवार को रिवरडेल इंटरनेशनल स्कूल परिसर में 78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी की ओर से पीठासीन अधिकारी कर्नल सभ्यसांचीचक्रवर्ती, लेफ्टिनेंट कर्नल केबी चंद, लेफ्टिनेंट कर्नल अभिलाषा जोशी के नेतृत्व में एनसीसी बी सर्टिफिकेट प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में बाजपुर, पंतनगर, खटीमा, सितारगंज, हल्द्वानी, रुद्रपुर और चंपावत के विद्यालयों से 744 एनसीसी छात्रों ने अनुशासन के साथ प्रतिभाग किया। परीक्षा के दौरान कैडेट्स की ड्रिल, वैपन ट्रेनिंग, फील्ड क्राफ्ट, मैप रीडिंग और अन्य प्रायोगिक गतिविधियों का मूल्यांकन किया गया। अधिकारियों ने कैडेट्स से हथियारों के संबंध में जानकारी ली। प्रायोगिक परीक्षा के बाद लिखित परीक्षा आठ फरवरी को विद्यालय में ही आयोजित की जाएगी। वहां हरमंदर सिंह बरार, प्रधानाचार्या परमीन कौर, लेफ्टिनेंट विशाल कुमार, लेफ्टिनेंट डॉ. रविंद्र सिंह. मंड, वीरेंद्र नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें