फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडकुल से सटे गांवों में बह रहा फैक्ट्रियों का कैमिकलयुक्त पानी

विज्ञापन
सितारगंज में सिद्ध गब्र्यांग गांव के पास जमा फैक्ट्रियों का कैमिकलयुक्त पानी। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। सिडकुल की कुछ कंपनियों पर एक बार फिर केमिकल युक्त पानी छोड़ने का आरोप आसपास के ग्रामीणों ने लगाया है। आरोप है कि इस दूषित पानी से गांवों में सब्जी की खेती खराब हो रही है और पेयजल भी प्रदूषित होने लगा है।
विज्ञापन

आरोप है कि सिडकुल से सटे ग्राम सिद्ध गर्ब्यांग, उकरौली, लक्ष्मी झाला, शीशमबाग और कल्याणपुर गांव में फैक्ट्रियों का दूषित पानी घुस रहा है। सिद्ध गर्ब्यांग की शिव मंदिर सेवा समिति ने इस दूषित पानी का विरोध किया। समिति के लोगों ने बताया कि केमिकल युक्त पानी छोड़ने से जल स्रोत भी दूषित हो रहे हैं। फैक्ट्रियों की चिमनियों से उड़ती काली राख गांव में फैल रही है।
प्रदूषण के कारण गांवों में संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में एनजीटी ने गांवों में घुसने वाले विषैले पानी को रोकने के साथ ही प्रदूषण पर पूरी तरह रोक लगाने के आदेश दिए थे। बावजूद इसके अभी तक प्रदूषण की रोकथाम नहीं हुई। उन्होंने पीसीबी और स्थानीय प्रशासन से उद्योगों के छोड़े जाने वाले पानी की जांच कराने की मांग की है। वहां पर समिति अध्यक्ष जीत गर्ब्याल, पुष्कर सिंह, प्रताप सिंह, संजू आदि थे।
विज्ञापन

-कोट
फैक्ट्रियों से केमिकल युक्त पानी खुले में छोड़ा जा रहा है तो पीसीबी से जांच कराई जाएगी। पीसीबी स्वतंत्र एजेंसी है वह स्वयं भी जांच कर सकती है। सीईटी प्लांट में अगर कोई कमी आ रही है तो उसे दिखवाया जाएगा। - पारितोष वर्मा, आरएम सिडकुल सितारगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें