गदरपुर विकास खंड में कार्यालय में नामांकन की खरीदारी करते दावेदार। संवाद
गदरपुर। विकास खंड गदरपुर ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों के उप निर्वाचन की प्रकिया शुरू हो गई है। बुधवार को ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त चल रहे 80 पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जो बृहस्पतिवार तक चलेगी। उपचुनाव के लिए बीडीओ अतिया परवेज को निर्वाचन अधिकारी और अनिल कुमार को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। निर्वाचन अधिकारी अतिया परवेज ने बताया कि 13 से 14 नवंबर को 10 बजे से पांच बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे।
15 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 16 नवंबर को 10 से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी और तीन बजे से कार्य समाप्ति तक प्रतीक चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर को आठ बजे से पांच बजे तक मतदान और 22 नवंबर को आठ बजे से मतगणना होगी। एडीओ पंचायत राजपाल सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार को ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 62 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। इस दौरान दीपक असगोला, जसवीर सिंह और देवेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद