फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur Crime: कारोबारी की पत्नी ने उद्योगपति पर लगाया तीन करोड़ हड़पने का आरोप, पुलिस ने किया केस दर्ज

Mon, 27 Nov 2023 05:03 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

उत्तराखंड के काशीपुर में एक शराब कारोबारी की पत्नी ने उद्योगपति पर तीन करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस में तहरीर सौंपी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उद्योगपति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर में एक शराब कारोबारी की पत्नी ने उद्योगपति पर तीन करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उद्योगपति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


कोर्ट रोड स्थित आनंद होम्स निवासी नेहा अग्रवाल ने रविवार को कोतवाली पुलिस को बताया कि उसके पति वरुण अग्रवाल का शराब का कारोबार है। इसके लिए उसने काशीपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक में कुमाऊं वाइन नाम से सीसी एकाउंट खोला था। इसमें उसने अनूप अग्रवाल निवासी रोजडेल कॉलोनी की प्रापर्टी गारंटर के रूप में रखी हुई है। 

आरोप है कि इसका लाभ उठाते हुए अनूप अग्रवाल ने बार-बार रुपये मांगे। उसने डेढ़ साल में उसे तीन करोड़ रुपये दे दिए। आरोप लगाया कि जब उसने रुपये वापस मांगे तो अनूप टाल-मटोल करने लगा। अधिक तकादा करने पर उसे और उसके पति से अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। अनूप पर रुपये वापस मांगने पर वीडियो एडिट कर बदनाम करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें