फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सिडकुल में कारोबार को लग रहा लो वोल्टेज और फाॅल्ट का झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में बिजली की जर्जर व्यवस्था उद्योगों के लिए परेशानी बन गई है। 20 साल पुरानी लाइनों और जर्जर खंभों के सहारे चल रहे सिडकुल में लगातार फाॅल्ट आ रहे हैं। इससे कंपनियों के उत्पादन पर सीधा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में फाॅल्ट के मामले अधिक बढ़ गए हैं। उद्यमियों का कहना है कि सिडकुल की स्थापना के समय जो बिजली लाइनें बिछाई गई थीं आज तक उन्हीं से सप्लाई हो रही है।
न तो लाइनों को बदला गया है और ना ही खंभों की मरम्मत हुई है जबकि कंपनियों की संख्या साल-दर-साल बढ़ रही है। कई जगह तार झूल रहे हैं। खंभे जंग लगने से कमजोर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्की हवा या बारिश में भी फाॅल्ट आ जाता है और घंटों बिजली गुल रहती है। इससे महंगी मशीनें खराब हो रही हैं और उत्पादन का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें