फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में सोने में आ गई तेजी

Mon, 28 Jul 2025 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। वैश्विक बाजार में अस्थिरता का असर सोना और चांदी के दामों पर पड़ा है। दोनों ही धातुएं लखटकिया हो चले हैं। चांदी का दाम रुद्रपुर नगर में जहां 1.19 लाख प्रति किलो के आसपास है। वहीं सोना भी 1.04 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है। दोनों के दाम में हुई बढ़ोतरी का असर बिकवाली पर भी पड़ने लगा है।
विज्ञापन

इसका असर यह हो रहा है कि बहुत ही जरूरत मंद लोग ही खरीदारी के लिए ज्वैलर्स की दुकानों तक पहुंच रहे हैं। जिन्हें जल्दी नहीं है वे दोनों के नाम में गिरावट का इंतजार कर रहे हैं। बंसल ज्वैलर्स के प्रदीप बंसल ने बताया कि मई में हुए भारत-पाक युद्ध का असर अभी कम हुआ ही था कि इस्राइल-ईरान का युद्ध शुरू हो गया। यह खत्म हुआ कि थाईलैंड-कंबोडिया के बीच तनाव हो गया।
विज्ञापन

इधर अमेरिका के टैरिफ वार की धमकी से वैश्विक बाजार में अनिश्चितता का माहौल है। जो सोने व चांदी के दाम पर दिख रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें