फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अल्ली खां में अब धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा कारोबार

Sun, 28 Sep 2025 07:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
21 सितंबर के बाद से अल्ली खां की अधिकांश दुकानें प्रशासन की कार्रवाई से थीं बंद
विज्ञापन

क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात, संदिग्धों पर रख रही पैनी नजर

काशीपुर। आई लव मोहम्मद जुलूस के दौरान बवाल के बाद पुलिस कार्रवाई के चलते उपद्रव प्रभावित क्षेत्र अल्ली खां में लगभग छह दिन बाद कारोबार धीरे-धीरे पटरी पर आने लगा है। कुछ दुकानदारों ने दुकानें खोलकर अपना कारोबार शुरू कर दिया है। वहीं, क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात है और संदिग्धों पर पैनी नजर रख रही है।
विज्ञापन

रविवार की देर रात आई लव मोहम्मद का जुलूस बिना अनुमति निकाला जा रहा था। जब पुलिस ने मोहल्ला बांसफोड़ान क्षेत्र में जुलूस को रोककर जुलूस की अनुमति मांगी तो जुलूस में शामिल नाबालिग उत्तेजित हो गए। ये लोग मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मियों से मारपीट करने लगे। सरकारी वाहन पर पथराव करके उसके क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद पुलिस-प्रशासन कार्रवाई करते हुए जुलूस में शामिल लोगों की चिह्नित करते हुए उनकी धरपकड़ शुरू कर दी थी। साथ ही किसी भी अनहोनी से निपटने के क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती करने से क्षेत्र की दुकानें रविवार की रात से बंद हो गई थी। इस दौरान प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए अतिक्रमण ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। ऐसे में क्षेत्र की अधिकांश दुकानें बंद रहने से कारोबार बंद हो चुका था। समय गुजरने के साथ ही कुछ दुकानदारों ने दुकान खोल कर अपना कारोबार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें