फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: 80 करोड़ का सपना...अतिक्रमण का संकट, विधायक-मेयर संग अतिक्रमणकारी, यात्री बेहाल; रुद्रपुर का बस टर्मिनल ठप

Fri, 10 Jul 2026 12:59 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

रुद्रपुर शहर को जाम से निजात दिलाने और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं देने के लिए 80 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला नया बस टर्मिनल अभी कागजों और विवादों में ही उलझा हुआ है।
विज्ञापन
बस टर्मिनल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर शहर को जाम से निजात दिलाने और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं देने के लिए 80 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला नया बस टर्मिनल अभी कागजों और विवादों में ही उलझा हुआ है। टर्मिनल का मुख्य गेट के पास से अतिक्रमण नहीं हट पाने के कारण निर्माण कार्य लटक गया है और यात्रियों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


प्रशाशन ने अतिक्रमण हटाने के लिए कुछ दिन पहले नोटिस जारी किए। लेकिन नोटिस जारी होते ही स्थानीय विधायक और मेयर अतिक्रमणकारियों के साथ खड़े हो गए। जनप्रतिनिधियों के समर्थन के बाद अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं और वह जगह खाली करने को तैयार नहीं हैं। परिणाम यह है कि बस टर्मिनल का मुख्य प्रवेश द्वार ही बाधित है। बसें अंदर-बाहर नहीं आ-जा पा रही हैं। मौजूदा अस्थायी बस स्टैंड पर भीषण भीड़, जाम और धूल के कारण यात्रियों, महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। बारिश में कीचड़ और गर्मी में धूप से यात्री बेहाल हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार ने करोड़ों रुपये की योजना तो घोषित कर दी, लेकिन जमीनी स्तर पर इच्छाशक्ति के अभाव में काम आगे नहीं बढ़ रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें