फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रोडवेज अड्डे पर शुरू हुआ बसों का आवागमन, बढ़ी चहल-पहल

Tue, 04 Aug 2026 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
गदरपुर के नवनिर्मित बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बस
विज्ञापन
गदरपुर। लंबे इंतजार के बाद गदरपुर के नवनिर्मित रोडवेज बस स्टैंड पर बसों की आवाजाही शुरू होने से चहल-पहल दिखाई देने लगी है। हालांकि, शहर से करीब तीन किमी दूर स्थित बस स्टैंड का लाभ फिलहाल शहरी क्षेत्र की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अधिक मिलता नजर आ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को अब बस पकड़ने के लिए शहर के भीतर नहीं जाना पड़ रहा जिससे उनका समय और किराया दोनों बच रहे हैं।
विज्ञापन

बीती 31 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा की मौजूदगी में नवनिर्मित रोडवेज बस स्टैंड का विधिवत लोकार्पण किया था। इसके बाद एक अगस्त से बसों का संचालन शुरू हो गया। स्टेशन प्रभारी गुरनाम सिंह ने बताया कि एक अगस्त को 19, दो अगस्त को 67 तथा तीन अगस्त को लगभग 65 बसों की आवाजाही पुस्तिका में दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
बस स्टैंड पर मिले ग्राम सुखशांतिनगर निवासी विजेंद्र सिंह ने बताया कि पहले बस पकड़ने के लिए शहर के अंदर जाना पड़ता था लेकिन अब गांव के नजदीक ही सुविधा मिल गई है। इससे समय की बचत हो रही है और यात्रा भी आसान हो गई है।
विज्ञापन

ग्राम महतोष की सीमा ने कहा कि नया बस स्टैंड साफ-सुथरा और व्यवस्थित है। यहां बसों के नियमित आने-जाने से महिलाओं और बुजुर्गों को काफी सुविधा मिल रही है। उम्मीद है कि आगे और अधिक रूटों की बसें भी यहां से संचालित होंगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बसों की संख्या और रूटों में वृद्धि की गई तो यह बस स्टैंड पूरे क्षेत्र के लिए परिवहन का प्रमुख केंद्र बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें